
बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 19 लोग सवार थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में घायल पांच लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



















