स्कूटी में आग लगाने से युवक की मौत का खुलासा, गैर-इरादतन हत्या के आरोप में दोस्त गिरफ्तार

0
10

रायपुर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने स्कूटी में आग लगाने से युवक साकिब रजा की मौत के मामले का खुलासा करते हुए उसके दोस्त मुकेश निषाद (21) को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी ओला स्कूटी दोस्त साकिब रजा को चलाने के लिए दी थी। इस बात पर उसकी मां ने उसे डांटा, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ कोटा स्थित मैदान पहुंचा और स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने लगा।

साकिब रजा ने स्कूटी को जलने से रोकने के लिए उसके ऊपर लेटकर आग लगाने का विरोध किया, लेकिन आरोपी ने फिर भी स्कूटी में आग लगा दी। इससे साकिब रजा गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान 17 जुलाई 2026 को डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

जांच में मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here