
मितानिन दिवस पर मनोज सिंह ठाकुर ने मितानिन बहनों को साड़ी भेंटकर किया सम्मानित, सेवा और समर्पण के प्रति जताया आभार

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
रायपुर। मितानिन दिवस के पावन अवसर पर युवा नेता एवं समाजसेवी मनोज सिंह ठाकुर ने अपने वार्ड की सभी मितानिन बहनों को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मितानिन बहनों के निःस्वार्थ सेवा भाव, समर्पण और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मनोज सिंह ठाकुर ने कहा कि मितानिन बहनें समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था की एक मजबूत आधारशिला हैं। वे दिन-रात, कड़ी धूप, बारिश, ठंड और तमाम विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए जनहित में निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देती हैं। परिवारों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाने से लेकर जरूरतमंदों को उचित मार्गदर्शन और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने तक, उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई बार व्यक्तिगत परेशानियों और कठिनाइयों के बावजूद वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में मितानिन बहनों का योगदान सराहनीय है। उनका परिश्रम केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण है। ऐसे सेवाभावी लोगों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

मनोज सिंह ठाकुर ने कहा कि मितानिन बहनों को साड़ी भेंटकर सम्मानित करना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास है। समाज के लिए समर्पित इन बहनों का सम्मान वास्तव में जनसेवा की भावना का सम्मान है।

उन्होंने सभी मितानिन बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर श्रीकांत शुक्ला,दीपक ठाकुर,अनुराग ठाकुर,दिलीप बज़ाज़,सौरब यादव,छगन यादव,निलेश पटवा एवं अन्य सहयोगियों की महती उपस्थिति रही।











