राजनांदगांव में ED की छापेमारी, भंसाली और नाहटा समूह के ठिकानों पर कार्रवाई

0
4

DMF घोटाले से जुड़े मामले में रायपुर और भोपाल से पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी

राजनांदगांव । प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार सुबह राजनांदगांव में कारोबारी मनीष भंसाली और नाहटा समूह के घर एवं कार्यालयों पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई DMF घोटाले से जुड़े मामले में की गई है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर और भोपाल से पहुंची ईडी की टीम ने संबंधित परिसरों में एक साथ जांच शुरू की। अधिकारियों द्वारा कारोबारी गतिविधियों और मामले से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच

छापेमारी के दौरान ईडी की टीम संदिग्ध दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई किस स्तर तक पहुंची है और जांच में अब तक क्या सामने आया है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

ईडी की कार्रवाई के बाद राजनांदगांव के कारोबारी क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here