राज्यसभा में सरकार का स्पष्टीकरण: E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान का कोई प्रमाण नहीं

0
3
Nby

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने राज्यसभा में स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से E10 के लिए डिजाइन की गई पुरानी कारों के माइलेज में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन इंजन खराब होने या वाहन में तकनीकी खराबी का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने लिखित जवाब में बताया कि वाहन का माइलेज केवल पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा पर निर्भर नहीं करता। ड्राइविंग स्टाइल, वाहन का रखरखाव, टायर प्रेशर, व्हील अलाइनमेंट और एयर कंडीशनर के उपयोग जैसे कई अन्य कारक भी माइलेज को प्रभावित करते हैं।

सरकार के अनुसार, E20 पेट्रोल के कई फायदे हैं। इसमें अधिक ऑक्टेन रेटिंग, बेहतर एंटी-नॉक प्रदर्शन, बेहतर दहन क्षमता और स्मूथ एक्सीलरेशन मिलता है, जिससे वाहन के प्रदर्शन में सुधार होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here