
सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक
रायपुर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने सिंगापुर की टीम को हराकर यह पदक हासिल किया।
भारतीय टीम की इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के महलोई क्षेत्र की तीन बेटियों—सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। तीनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।
इन खिलाड़ियों की सफलता पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां **प्रदेश की अन्य बेटियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।**















