रायपुर के पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

0
7

17 टुकड़ियां होंगी परेड में शामिल, बिहार पुलिस की टोली भी देगी सलामी


रायपुरछत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को रायपुर के पुलिस परेड मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान परेड, सुरक्षा व्यवस्था और समारोह से जुड़ी अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में कुल 17 टुकड़ियां शामिल होंगी। इनमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी की टुकड़ियां शामिल हैं। इस बार बिहार पुलिस की टोली भी परेड में हिस्सा लेगी।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के साथ जेल पुलिस की टुकड़ी भी परेड का हिस्सा बनेगी। समारोह में घुड़सवार दल और डॉग स्क्वाड भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक दिन पहले, 14 अगस्त को राज्य के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस दौड़ में लोगों और युवाओं की भागीदारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here