सरकार का बड़ा फैसला: चांदी के आयात पर लगी रोक, अब लाइसेंस के बिना नहीं होगा इम्पोर्ट

0
577

सरकार का बड़ा फैसला: चांदी के आयात पर लगी रोक, अब लाइसेंस के बिना नहीं होगा इम्पोर्ट

नई दिल्ली, 16 मई 2026 – केंद्र सरकार ने चांदी और सिल्वर ज्वेलरी के आयात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने चांदी के आयात को “रिस्ट्रिक्टेड कैटेगरी” में डाल दिया है, जिसके बाद अब विदेशों से चांदी मंगाने के लिए विशेष अनुमति और लाइसेंस जरूरी होगा।

सरकार का यह कदम 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। माना जा रहा है कि यह फैसला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के नियमों के दुरुपयोग को रोकने और अवैध आयात पर नियंत्रण के उद्देश्य से लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ व्यापारी अन्य देशों से ज्वेलरी के नाम पर बड़ी मात्रा में चांदी आयात कर रहे थे, जिससे टैक्स और आयात नियमों का फायदा उठाया जा रहा था। नए नियम लागू होने के बाद अब ऐसे आयात की निगरानी और रिपोर्टिंग भी सख्त होगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से विदेशी मुद्रा की बचत, घरेलू बाजार को सुरक्षा और आयात नियंत्रण में मदद मिलेगी। वहीं, आने वाले समय में चांदी के दामों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here