झाबक परिवार को मिला दीपावली पश्चात मंगल पट्ट खोलने का सौभाग्य
रायपुर । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व, 21 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी निर्वाण का दर्शन व जाप 22 अक्टूबर को निर्वाण कल्याणक व प्रथम गणधर गौतम स्वामी के कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम प्रातः 5.30 बजे मनाया जाएगा।

भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण पश्चात प्रातः मंदिर के पट्ट गुमानचंद संतोष चंद सुरेश चंद कांतिलाल मनोज कुमार जीतेन्द्र कुमार आशीष कुमार लविशकुमार मोक्ष कुमार झाबक, लालगंगा रीजेंसी परिवार द्वारा खोले जाएंगे।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद, महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि सकल श्रीसंघ द्वारा आध्यात्म योगी उपाध्याय भगवंत महेन्द्र सागर, उपाध्याय भगवंत मनीष सागर के सुशिष्य गुरुभगवंत की पावन निश्रा व विधिकारक अरविन्द गोलछा के साथ चैत्यवंदन की क्रिया की जावेगी। निर्वाण व कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाया जावेगा, शुभ प्रतिष्ठाचार्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिनमणिप्रभ सूरीश्वर के आशीर्वाद से गुरुभगवंतों द्वारा गौतम रासा का श्रवण धर्मसभा को कराया जावेगा।
ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि निर्वाण एवं कैवल्य कल्याणक लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी शासननायक महावीर स्वामी राजेश करुणा सिंघी , गौतम स्वामी का जीवनलाल डॉ योगेश नयन खुशी बंगानी, भैरव सोसायटी दादागुरुदेव का व पद्मावती माता का लड्डू का चढ़ावा बोला जावेगा। चैत्यवंदन के बाद सीमंधर स्वामी व दादा गुरुदेव की आरती व मंगलदीपक के चढ़ावे बोले जावेंगे। कार्यक्रम पश्चात नवकारसी संतोष सरला देवी बैद परिवार द्वारा रखी गई है।
























