
‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म’ का राष्ट्रीय पुरस्कार, प्रभास बोले- पूरे कल्कि परिवार के लिए गर्व का पल
मुंबई सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म को ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट’ का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस सम्मान के बाद प्रभास ने पूरी फिल्म टीम को बधाई देते हुए अपनी खुशी साझा की।
सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा के बाद प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आधिकारिक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “पूरे #Kalki2898AD परिवार के लिए गर्व की बात…”। अभिनेता ने इस उपलब्धि का श्रेय फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और तकनीकी टीम को दिया।
बॉक्स ऑफिस से लेकर राष्ट्रीय सम्मान तक का सफर
रिलीज के बाद ‘कल्कि 2898 AD’ ने अपनी भव्य प्रस्तुति, दमदार विजुअल इफेक्ट्स और अनोखी कहानी के दम पर दर्शकों का दिल जीता। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और अब राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर अपनी सफलता में एक और बड़ा मुकाम जोड़ लिया है।
प्रभास के करियर में एक और उपलब्धि
इस सम्मान के साथ प्रभास के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। पैन इंडिया स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुके प्रभास लगातार बड़े बजट और चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘फौजी’, ‘स्पिरिट’, ‘सालार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्वम’ और ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ शामिल हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



















