तेलंगाना में मोस्ट वांटेड महिला नक्सली सुजाथा ने किया आत्मसमर्पण

0
105

हैदराबाद । तेलंगाना पुलिस के सामने एक और बड़े नक्सली ने हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली का नाम सुजाथा है, जिसे माओवादी संगठन में सुजाथक्का उर्फ पोथुला कल्पना उर्फ पद्मा उर्फ झांसी बाई के नाम से जाना जाता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुजाथा माओवादी पार्टी की सेंट्रल कमेटी सदस्य थी और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि वह दशकों पहले पश्चिम बंगाल में मारे गए शीर्ष नक्सली किशन जी की पत्नी भी है। इस लिहाज से उसका आत्मसमर्पण सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के लिए बड़ी सफलता और नक्सलियों के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

 

तेलंगाना पुलिस के साथ ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी इस खबर की पुष्टि की। नक्सल मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक करीब 4 हजार नक्सली मुठभेड़, गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण के जरिए कमजोर हो चुके हैं। गृहमंत्री ने दावा किया कि आने वाले छह महीनों में इतने ही और नक्सली खत्म हो जाएंगे।

शर्मा ने चेतावनी दी कि बचे हुए नक्सलियों के पास अब सिर्फ दो विकल्प हैं — या तो आत्मसमर्पण करें, या गिरफ्तारी और मुठभेड़ का सामना करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल लगातार नक्सल संगठन को निशाना बना रहे हैं और अभियान तेज़ी से जारी है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here