फ़िरोज़ाबाद में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नारखी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले 9 प्राचीन मंदिरों का 14 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अपनी विरासत और परंपरा को सजोने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। फिरोजाबाद को पर्यटन का हब बनाया जाए, जिससे लोग यहां की विरासत और संस्कृति से परिचित हो सके। खासकर आधुनिक पीढ़ी हमारी विरासत के बारे में अवश्य जानकारी प्राप्त करें। इस अवसर पर टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख सुनील चक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
























