जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 9 से 10 नवम्बर तक

0
32

एमसीबी।महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवम्बर से 10 नवम्बर तक सेंट पेट्रिक एकेडमी, लालपुर में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इस आयोजन में जिले के सभी विकासखण्डों से महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है।

प्रथम वर्ग – 09 से 18 वर्ष तकद्वितीय वर्ग – 18 से 35 वर्ष तक।प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर चयन प्रतियोगिताओं के आयोजन के पश्चात जिला स्तरीय खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जनकपुर विकासखण्ड में महिला खेल प्रतियोगिता 06 नवम्बर, खड़गवां विकासखण्ड में 7 नवम्बर, तथा मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड में 8 नवम्बर को संपन्न होगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए पंजीयन फार्म, आधार कार्ड की प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य किया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क पंजीयन सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा प्रतियोगिता के दौरान भोजन, आवास और आवश्यक खेल सामग्री की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना है। खेल के माध्यम से महिलाएं न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनेंगी, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित होगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल विधाओं को शामिल किया गया है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने का अवसर भी मिलेगा। खेल अधिकारियों से इन नम्बरों +91-8109590904 तथा +91-7000487964 पर सम्पर्क किया जा सकता है। महिला खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को नयी दिशा प्रदान करेगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here