चिदंबरम गिना रहे कांग्रेस की बड़ी-बड़ी गलतियां

0
31

राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं, सत्ता में आते हैं, दलों की सरकार बहुत सारे काम करती है, उसे समय व परिस्थिति के हिसाब से बड़े और कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। उनकी उस समय कड़ी आलोचना भी होती है। उसका राजनीतिक रूप से नुकसान भी होता है।सरकार जब सत्ता में होती है तो वह अपने किसी भी फैसले को गलत कहां मानती है,उस वक्त तो उसे ऐतिहासिक फैसला बताया जाता है, देश व राज्य हित में जरूरी बताया जाता है। जब वह सत्ता में नहीं होती है तब उसके कड़े व बड़े फैसलों को याद किया जाता है,उसकी कड़ी आलोचना की जाती है, बताया जाता है कि यह तो उस वक्त के सरकार की बड़ी गलती थी। कांग्रेस कई दशक तक सत्ता में रही है। सत्ता में रहने के कारण उसे कई बार कड़े और बड़े फैसला करने पड़े हैं।

कांग्रेस के कड़े व बड़े फैसलों की आलोचना भाजपा करे तो समझ आता है कि भाजपा कांग्रेस की बड़ी गलतियों को इसलिए फिर से बता रही है ताकि देश को बताया जा सके कि कांग्रेस से बेहतर तो भाजपा है और इसलिए है कि कांग्रेस ने अपने समय में सत्ता में रहते जो बड़ी गलती की थी, वैसी गलती भाजपा ने दस साल के शासन में नहीं की है। कांग्रेस ने तो सत्ता मे रहते कई बड़ी गलतियां की थी, भाजपा ने दस साल में एक भी वैसी बड़ी गलती नहीं की है। कांग्रेस की बड़ी गलतियों को जब कांग्रेस के बड़े नेता ही गिनाने लगते हैं तो कांग्रेस के लिए जवाब देना मुश्किल हो जाता है। चिदंबरम कांग्रेस के बड़े नेता है, बड़े पद पर रहे हैं।वह जब कांग्रेस की बड़े बड़े काम को बड़ी गलती बताते हैं तो कांग्रेस के बड़े बड़े नेता परेशान हैं कि चिदंबरम ऐसा क्यों कर रहे हैं। इससे कांग्रेस की फजीहत हो रही है। इससे तो देश के लोगों में गलत संदेश जा रहा है।

चिदंबरम एक बार किसी के सवाल पूछने पर कह दिया था कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद वह तो पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते थे लेकिन पीएम व अन्य नेताओं ने अमरीका के दबाव में कार्रवाई करनेे से मना कर दिया था।उन्होंने कहा नहीं लेकिन लोगों तक यह संदेश तो गया कि जिन लोगों ने अमरीका का सामने सरेंडर किया था, वह आज मोदी पर अमरीका के सामने सरेंडर करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि पीएम मोदी ने पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान के आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया था, इससे साफ हो जाता है कि अमरीका के सामने तब के पीएम ने सरेंडर किया था, पीएम मोदी ने अमरीका के सामने सरेंडर नहीं किया है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here