उबले कद्दू और देसी मसालों के शानदार मेल से तैयार होती है, जिसमें न ज्यादा तेल लगता है और न ही भारी सामग्री. कुरकुरी परत और अंदर का मसालेदार स्वाद इसे एक परफेक्ट स्नैक बनाता है|
सामग्री:
-
कद्दू (उबला और मैश किया हुआ) – 1 कप
-
उबले आलू – 1 मध्यम
-
बेसन – 2 टेबलस्पून
-
हरी मिर्च – बारीक कटी
-
अदरक – कद्दूकस किया हुआ
-
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
-
गरम मसाला – ½ टीस्पून
-
अमचूर पाउडर – ½ टीस्पून
-
नमक – स्वादानुसार
-
हरा धनिया – बारीक कटा
-
तेल – सेंकने के लिए
विधि :
- एक बाउल में कद्दू और आलू अच्छी तरह मैश करें.
- इसमें सभी मसाले, बेसन और हरा धनिया डालकर मिक्स करें.
- अब इससे छोटी-छोटी टिक्की का आकार दें.
- तवे पर थोड़ा तेल गरम करें और टिक्कियों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें.
- गरमा-गरम टिक्की हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें.
- यकीन मानिए, यह कद्दू की टिक्की एक बार बनाने के बाद आपकी किचन की फेवरेट रेसिपी बन जाएगी|




















