तारिक रहमान के साथ पत्नी और बेटी भी आईं

0
95

ढाका । करीब 17 सालों के बाद एनसीपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की बांग्लादेश में वापसी हो रही है। तारिक रहमान को लेकर बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट गुरुवार सुबह सिलहट उस्मानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। बता दें, तारिक और उनके साथियों को लेकर फ्लाइट बीजी-102 सुबह 9:57 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रात करीब 12:23 बजे उड़ान भरी थी। एक्टिंग चेयरमैन के स्वागत के लिए नेता और समर्थक एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुए।

एक घंटे रुकने के बाद, फ्लाइट एयरपोर्ट से रवाना होगी और सुबह 11:50 बजे हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। पार्टी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों समेत बीएनपी के सीनियर नेता ढाका एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। तारिक के साथ उनकी पत्नी जुबैदा रहमान, बेटी बैरिस्टर जाइमा रहमान और दूसरे निजी सहयोगी भी बांग्लादेश आए हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here