26 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। ज्योतिष की गणना बताती है कि आज चंद्रमा शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा इस गोचर में आज सूर्य से तीसरे भाव में होकर वरिष्ठ योग बनाएंगे।
मेष राशि:- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य कमाई का कुछ नया मौका देगा लेकिन आपको पहले से चल रहे काम के प्रति गंभीर रहना होगा। आपके अधिकारी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज भी हो सकते हैं इसलिए आपको आज काम के प्रति सजग रहना होगा और वाद-विवाद से बचना होगा।
वृषभ राशि:– वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज अचानक ही लाभ मिल सकता है। वैसे आज आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। आप घूमने और शौक पूरा करने में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। किसी मनोकामना के पूरा होने से मन आपका प्रसन्न होगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ न केवल वक्त बिताने का मौका मिलेगा, बल्कि आप अपनी लव लाइफ को आगे ले जाने के बारे में भी प्लान कर पाएंगे। सगे संबंधियो से आपको आज सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में वृषभ राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज वृषभ राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको उपाय के तौर पर आज चावल का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि:- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज बेहतर प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना पड़ेगा, कुछ अप्रत्याशित काम आपके ऊपर आ सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी की वजह से आपको तनाव मिलने का भी योग बना हुआ है। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग आर्थिक लेनदेन निपटाने होंगे।
कर्क राशि:- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज किसी न किसी वजह से उलझन में रह सकता है। वैसे आज आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं या कोई तकनीकी काम करते हैं तो आपको आज भाग्य लाभ का अवसर प्रदान करेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज पहचान मिलेगी।
सिंह राशि:- आज का दिन सिंह राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों और अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि:– कन्या राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपको आज घर परिवार से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा आप शिक्षा और करियर में आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपके सितारे बताते है कि आप आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से जिन लोगों के काम का संबंध है उनको आज फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन जीवन में आपको आज खुशियों की प्राप्ति होगी। चाचा ताऊ से आपको आज मिल पाएगा।
तुला राशि:– आज का दिन तुला राशि के जातकों को काम के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा आपका आज अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। आप अपने काम को पूरा करने में आज सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। आपनी अपनी प्रबंधन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई सरप्राइज गिफ्ट और लाभ भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि:– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मूड आज किसी बात के ऑफ हो सकता है। आपको आज दोस्तों और दूसरों के मामले में उलझने से बचना होगा। अपने काम से काम रखें। दिन के दूसरे भाग में आज कुछ नई जिम्मेदारी अचानक आने से आपको मानसिक परेशानी होगी। आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल करना होगा। दिखावे के चक्कर में भी आज आप धन खर्च कर सकते है। पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए घरेलू मामलों में आपको आज सोच समझ कर चलना होगा।
धनु राशि:– आज का दिन धनु राशि के लिए कार्यकुशलता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। वैसे आज किसी बात को लेकर आपका मन दुविधा में भी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज सहयोगियों और सहकर्मियों से आपको तालमेल बनाए रखने का फायदा मिलेगा। आप आज बिजनेस में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बैंकिंग और इंश्योरेंस के काम में भी आपको आज लाभ मिलेगा।
मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज मेहनत से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हे। कारोबार में ओज लाभ की स्थिति रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज पूरा हो सकता है। परिवार से भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी सगे संबंधी के घर आने से आज चहल-पहल बनी रहेगी।
कुंभ राशि:- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा। आपको भले ही कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन इसका आपको लाभ भी पूरा मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। किसी दुविधा और परेशानी का हल भी निकलेगा। कोई अधूरी चाहत आपकी आज पूरी होगी। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा।
मीन राशि:- आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए मिश्रित फलदायी होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज कुछ उलझन और चुनौतियों का सामना करना होगा। किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का संयोग बन सकता है। कोई पुराना मित्र या सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज मीन राशि के जातको को मानसिक भटकाव से बचना होगा।











