रायसिंहनगर सहकारी समिति बनी प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ, मिला राज्य स्तरीय सम्मान

0
132
Nby

श्रीगंगानगर। क्रय-विक्रय सहकारी समिति रायसिंहनगर को राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ सहकारी समिति के रूप में सम्मानित किया गया है। जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित समारोह में सहकार मंत्री गौतम कुमार दक ने समिति को यह सम्मान प्रदान किया।

यह पुरस्कार समिति को स्थापना के बाद पहली बार मिला है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सम्मान भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय और राजस्थान सरकार द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

समिति का चयन किसानों के हित में उत्कृष्ट कार्य, समर्थन मूल्य पर अधिकतम खरीद, जन औषधि केंद्र के संचालन के जरिए सस्ती दवाइयों की उपलब्धता, खाद-बीज वितरण में पारदर्शिता और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर किया गया।

समिति के चेयरमैन राकेश ठोलिया ने बताया कि कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक सुनील छापोला सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ठोलिया ने कहा कि समिति भविष्य में भी किसानों के हितों के लिए इसी तरह समर्पित होकर कार्य करती रहेगी।

विश्व क्षय दिवस पर पन्ना में टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित

 

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी20 टीम घोषित

गुपचुप शादी या वायरल अफवाह? Badshah और Isha Rikhi की तस्वीरों का सच क्या है?

तिल्दा बनेगा स्टील का नया हब: गोदावरी पावर का ₹7,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here