
रायपुर छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि गुरुवर्या मनोहर श्रीजी की स्मृति में स्थापित “छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि मनोहर स्मृति न्यास” ने जैन समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। यह योजना लगातार पांचवें वर्ष संचालित की जा रही है।
किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
न्यास द्वारा संचालित इस योजना के तहत सकल जैन समाज के सभी गच्छ और पंथ के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को अधिकतम 21 हजार रुपये तक सहायता
- कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अधिकतम 31 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति
यह राशि केवल स्कूल की ट्यूशन फीस के लिए दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया शुरू
छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
इन क्षेत्रों के विद्यार्थी भी होंगे पात्र
यह योजना केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। इसके अंतर्गत:
- मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र
- महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र
- ओडिशा के नवापाड़ा जिले
के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
संपर्क जानकारी
योजना से जुड़ी अधिक जानकारी और नियमों के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
- 9826141185
- 9827551436



















