नशे की खेप के साथ ‘खुशी’ गिरफ्तार, लाख रुपये का गांजा बरामद

0
130

नशे का कारोबार नहीं चलेगा: 19 वर्षीय महिला के पास से 2 किलो से अधिक गांजा जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरस्वती नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे गांजा बिक्री की तैयारी कर रही एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2.040 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुकुरबेड़ा स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक महिला गांजा रखकर उसकी बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर थाना सरस्वती नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान खुशी देवार के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से 2.040 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने महिला के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार महिला की पहचान खुशी देवार (19 वर्ष), निवासी देवार बस्ती, कुकुरखेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Thakur (@yuva_choupal_news)

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर अस्वस्थ: तीजन बाई का एम्स रायपुर में इलाज जारी

1 जून को प्रकृति का प्रहार! भारी बारिश, आंधी और ओलों को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट

 

बालोद में मौत का साया: रोज मर रहे दर्जनों चमगादड़, जांच के लिए भोपाल भेजे गए नमूने

भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ का  प्राचीन इतिहास, आध्यात्मिक परंपरा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत

चाल पलटी, बाजी जीती: नॉर्वे शतरंज में गुकेश ने प्रज्ञानंद को दी मात

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here