
रायपुर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति 7 जून को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगी। अपने दौरे के दौरान वे पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा आयोजित सामाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन में शामिल होंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
प्रवास के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक भी लेंगी। बैठक में मुख्य सचिव सहित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रमुख सचिव और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण से जुड़ी योजनाओं और कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
साध्वी निरंजन ज्योति अपने रायपुर दौरे के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट भी करेंगी।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर भी 7 जून को रायपुर पहुंचेंगी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के अनुसार, कृष्णा गौर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों, पिछड़ा वर्ग समाज के सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन देंगी।



















