
रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट की सप्लायर मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की।
पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को गोकुल नगर श्मशान घाट के पास मोहम्मद अनिस और कपिल तिवारी को 73 नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि वे यह टैबलेट मुस्कान रात्रे से लेकर बेचते थे।
मामले में फरार चल रही मुस्कान रात्रे की लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 22 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपिया मुस्कान रात्रे (27), कबीर नगर थाना क्षेत्र के हिरापुर की रहने वाली है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-बी के तहत दर्ज प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

















