शादी से लौट रहे परिवार की कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल

0
5

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर पंचायत के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ ग्राम चिपरा में शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। वह बिलासपुर में इंजीनियरिंग की छात्रा थीं और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं।

सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here