
रायपुर छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शिक्षकों के 1,654 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
2 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन का मौका
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 2 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 3 से 5 सितंबर तक आवेदन में त्रुटि सुधारने का अवसर दिया जाएगा।
परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
इन विषयों के लिए होगी भर्ती
शिक्षकों की भर्ती ई और टी दोनों संवर्गों के लिए विषयवार की जाएगी। कुल 1,654 पदों का विवरण इस प्रकार है—
- हिंदी: 250 पद
- संस्कृत: 300 पद
- अंग्रेजी: 504 पद
- गणित: 250 पद
- सामाजिक विज्ञान: 250 पद
- कृषि: 100 पद
अभ्यर्थी समय पर पूरा करें आवेदन
भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
भर्ती परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता और अन्य जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।



















