सूरजपुर जिले में 44 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद

0
5

सूरजपुर जिले की प्रेमनगर पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 88 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन में गांजा भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो नजर आई। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे ब्रम्हपुर के पास रोक लिया।

वाहन की तलाशी के दौरान 88 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि गांजा रायगढ़ की ओर से लाया जा रहा था और बचरापोड़ी की ओर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा और बोलेरो वाहन जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here