संविधान दिवस पर जिला पंचायत परिसर में हुआ प्रस्तावना का वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

0
8

सूरजपुर । संविधान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सूरजपुर के कार्यालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विजेन्द्र सिंह पाटले ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रस्तावना का वाचन कराया तथा संविधान के आदर्शों और मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के संकल्प को दोहराया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान बनाए रखने तथा उसके आदर्शों और मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here