भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मना जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने देखी जनजातीय संस्कृति की झलक

0
68

 

शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी-बिहारपुर में पारंपरिक वेशभूषा, व्यंजन और लोककला ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक; जनजातीय महापुरुषों के योगदान को किया गया याद

सूरजपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी-बिहारपुर में 21 नवंबर 2026 को जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के योगदान से परिचित कराया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार जायसवाल की अध्यक्षता एवं संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ हुई। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का प्रवेश द्वार से मंच तक पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक अनाज और व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसने कार्यक्रम को विशेष सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया।

इसके बाद मां सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा और शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

### जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष और योगदान को किया याद

कार्यक्रम में शिव प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में फूल कुंवर सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत नावगई, सावित्री सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत अवंतिकापुर तथा शरणसाय सिंह शामिल रहे। इनके अलावा अमृत शांडिल्य, अखिलेश तिवारी, विशाल कुशवाहा और रूपेश साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान तथा सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनजातीय समाज की विशिष्ट पहचान, प्रकृति के प्रति जुड़ाव, पारंपरिक खान-पान, वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक विरासत के महत्व को रेखांकित किया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों से जनजातीय महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की। साथ ही शिक्षा के माध्यम से जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उसकी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया।

### प्राचार्य ने अतिथियों के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी सहायक प्राध्यापक आभा रंजना कुजूर ने निभाई, जबकि सह-संयोजक सचिन कुमार मिंज ने मंच संचालन किया।

महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की सहभागिता के साथ कार्यक्रम का समापन जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के संरक्षण एवं सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here