डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी निलंबित

0
8

ACB की कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर राज्य सरकार ने लिया एक्शन, CA इमरान मेमन भी हुआ था गिरफ्तार

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 21 नवंबर को अधिकारी के साथ कथित मध्यस्थ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के करीब 24 घंटे के भीतर सरकार ने निलंबन की कार्रवाई की।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

वाहन छोड़ने के बदले मांगी थी दो लाख रुपये की रिश्वत

मामले में कांकेर निवासी शोएब रंगरेज ने ACB के जगदलपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, कांकेर में पदस्थ सहायक आयुक्त आंचला गिरी ने ई-वे बिल से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता का वाहन रोक दिया था। वाहन छोड़ने के एवज में कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि अधिकारी ने डेढ़ लाख रुपये अपने घर पर देने और शेष 50 हजार रुपये पेनाल्टी के रूप में जमा कराने की बात कही थी। रिश्वत देने से इनकार करते हुए उसने ACB से संपर्क किया और अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाने की योजना बनाई।

घर पर बिछाया जाल, नाली में फेंकी गई रकम

शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद ACB जगदलपुर की टीम ने अधिकारी के घर पर ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान छापे की भनक लगते ही घर पर मौजूद CA इमरान मेमन ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी।

इसके बाद ACB की टीम ने मौके से सहायक आयुक्त आंचला गिरी और CA इमरान मेमन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here