दिल्ली में राष्ट्रपति पोलो कप 2026 का आयोजन, सैन्य घुड़सवारी कौशल का दिखा शानदार संगम

0
7
Nby

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में खेला गया प्रदर्शनी मुकाबला, प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड की टीम ने लांसर्स को 5-2 से हराया

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति पोलो कप 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय पोलो की गौरवशाली परंपरा और सैन्य घुड़सवारी कौशल का शानदार संगम देखने को मिला।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड परेड ग्राउंड पर प्रदर्शनी मुकाबला खेला गया। इसमें प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लांसर्स टीम को 5-2 से हराकर राष्ट्रपति पोलो कप अपने नाम किया।

मुकाबले के दौरान घोड़ों की तेज रफ्तार, खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल कौशल देखने को मिला। आयोजन ने पोलो के रोमांच के साथ प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड से जुड़ी समृद्ध परंपरा और विरासत को भी प्रदर्शित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here