कोण्डागांव के जंगलों में बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद

0
273

आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई, 29 किलो से अधिक संदिग्ध विस्फोटक सामग्री सहित हैंड ग्रेनेड, जिलेटिन रॉड और बैटरियां जब्त

कोण्डागांव । छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर पुंगारपाल थाना क्षेत्र के बेड़मा गांव के जंगलों में दो अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 29 किलो से अधिक संदिग्ध विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान जब्त किया गया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

संयुक्त टीम ने चलाया तलाशी अभियान

जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के अनुसार, नक्सल सेल, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान एक हैंड ग्रेनेड, दो जिलेटिन रॉड, करीब 25 मीटर कॉर्डेक्स वायर और लगभग 200 मीटर इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया।

टिफिन और बैटरी सेट भी मिले

सुरक्षा बलों को मौके से 14 टिफिन, 11 बैटरी सेट और अन्य सामग्री भी मिली। इसके अलावा सल्फर, सोडियम नाइट्रेट तथा अलग-अलग टिफिन में रखी 29 किलो से अधिक संदिग्ध विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है।

बरामद सामग्री को सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here