कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी, बीडीएस टीम ने किया डिफ्यूज

0
6

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में जिला पुलिस, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ते का संयुक्त सर्चिंग अभियान; इलाके में तलाशी जारी

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया। बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

मोरखंडी और हिंदुर के बीच मिला आईईडी

जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को जंगल में एक संदिग्ध प्रेशर कुकर दिखाई दिया। जांच करने पर उसमें आईईडी होने की पुष्टि हुई। इसका वजन करीब 3 किलो बताया गया है।

संभावित खतरे को देखते हुए बीडीएस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here