अखिलेश यादव की रैली में फूल बरसाने वाली जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत

0
252

गोरखपुर में 14 वर्षीय छात्र की हादसे में गई जान, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन; जेसीबी जब्त, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ‘पीडीए रथ यात्रा’ के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रैली में स्वागत के लिए फूल बरसा रही तेज रफ्तार जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

काफिले के पीछे चल रही जेसीबी की चपेट में आया छात्र

जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर हवाई अड्डे से पीडीए रथ के जरिए देवकली गांव जा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत और पुष्पवर्षा के लिए एक जेसीबी तैनात की थी। इसी दौरान भाजपा नेता का बेटा स्कूटर से सड़क पार कर रहा था। तभी वह जेसीबी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आर्यवर्धन दसवीं कक्षा का छात्र था।

घटना हवाई अड्डे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कुढ़ाघाट के महादेव झारखंडी गेट के पास हुई।

पिता ने लगाया तेज रफ्तार जेसीबी चलाने का आरोप

मृतक के पिता ओंकार सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि दोपहर करीब दो बजे अखिलेश यादव का काफिला वहां से गुजरा था। उनका बेटा अपनी बहन को केंद्रीय विद्यालय से लेने जा रहा था। जब वह सड़क पार कर रहा था, तब मुख्य काफिला आगे निकल चुका था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही जेसीबी ने उसे कुचल दिया।

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, जेसीबी का इस्तेमाल अखिलेश यादव पर पीछे से फूल बरसाने के लिए किया जा रहा था।

जेसीबी जब्त, एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे आर्यवर्धन सिंह की जेसीबी से जुड़ी दुर्घटना हुई। परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रोड शो के दौरान खड़ी जेसीबी की वजह से यह हादसा हुआ। परिजनों ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और लिखित शिकायत भी दी है।

जिलाधिकारी के अनुसार, परिवार की मांग के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है। हादसे में शामिल जेसीबी को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here