अमेरिका ने स्पेसएक्स को 10 लाख एआई उपग्रह तैनात करने की दी मंजूरी

0
446

‘स्टारमाइंड’ नेटवर्क अंतरिक्ष में डेटा सेंटर की तरह करेगा काम, खगोलविदों ने जताई चिंता; वैज्ञानिक शोध और रात के आसमान पर पड़ सकता है असर

वाशिंगटन । अमेरिकी नियामक संस्था फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफसीसी) ने स्पेसएक्स को अंतरिक्ष में डेटा सेंटर के रूप में काम करने वाले 10 लाख तक उपग्रह तैनात करने की अनुमति दे दी है। प्रस्तावित ‘स्टारमाइंड’ नेटवर्क के जरिए अंतरिक्ष में ही डेटा प्रोसेस किया जाएगा, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

अंतरिक्ष में स्थापित होंगे डेटा सेंटर

एफसीसी के मुताबिक, यह मंजूरी अंतरिक्ष में डेटा सेंटर स्थापित करने की दिशा में अमेरिका की पहली बड़ी स्वीकृति है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी उपग्रह लॉन्च हो चुके हैं। यह फैसला स्पेसएक्स को प्रस्तावित नेटवर्क स्थापित करने की अनुमति देता है।

ये उपग्रह ऑप्टिकल लिंक के जरिए एक-दूसरे से संवाद करेंगे। वहीं, रेडियो लिंक का इस्तेमाल बैकअप और आपातकालीन संचार के लिए किया जाएगा। एफसीसी ने कहा है कि प्रस्तावित सिस्टम अंतरिक्ष में मलबे से संबंधित उसके नियमों के अनुरूप है।

एआई कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने पर जोर

एफसीसी के चेयरमैन ब्रेंडन कैर ने कहा कि अमेरिका ‘सुपर इंटेलिजेंस’ के युग में प्रवेश की दिशा में काम कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में देश इस तकनीक के जरिए नए अवसर पैदा करने, निवेश बढ़ाने और अमेरिकी नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाने के प्रयास कर रहा है।

कैर के अनुसार, एफसीसी ने अंतरिक्ष में डेटा सेंटर के लिए 10 लाख ‘ऑर्बिटल कंप्यूट मॉड्यूल’ तैनात करने की अनुमति देकर इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि एआई के क्षेत्र में अमेरिका का नेतृत्व बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है।

खगोलविदों ने जताई चिंता

इस परियोजना को लेकर खगोलविदों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में उपग्रह तैनात होने से खगोलीय अनुसंधान प्रभावित हो सकता है और रात के आसमान का स्वरूप बदल सकता है।

पृथ्वी से बाहर ले जाई जाएगी कंप्यूटिंग क्षमता

कैर ने कहा कि कंप्यूटिंग क्षमता को पृथ्वी से बाहर अंतरिक्ष में ले जाने से एआई की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। उनके मुताबिक, स्पेसएक्स के अलावा कई अन्य कंपनियां भी अपने ऑर्बिटल डेटा सेंटर विकसित करने पर काम कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here