महिला पुलिसकर्मियों के लिए ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

0
8
Nby

अंबिकापुर सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम 23 अगस्त को पुलिस लाइन, अंबिकापुर में आयोजित हुआ।

महिला पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, IMA सरगुजा और लायंस क्लब अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पीयू प्रकाश सक्सेना ने ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित चिकित्सकीय जानकारी दी और उपस्थित महिलाओं की स्क्रीनिंग एवं आवश्यक परामर्श किया।

CPR का भी दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

कार्यक्रम में डॉ. श्रीकांत सिंह ने CPR प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता देने की आवश्यक तकनीकों की जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

आम महिलाओं के लिए भी उपलब्ध रही सुविधा

कार्यक्रम में सरगुजा की इच्छुक महिलाओं के लिए भी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ आम नागरिकों को भी समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, चिकित्सा विशेषज्ञों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। **पहल के जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर की समय पर पहचान और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।**

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here