रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप

0
156

रायपुर राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

रायपुरा चौक पर विवाद के बाद युवक की मौत

पहली घटना रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, देर रात टिकेंद्र देवांगन और कैलाश निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान टिकेंद्र ने कैलाश पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कैलाश ने चाकू छीनकर टिकेंद्र पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से टिकेंद्र देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कैलाश निषाद भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चंगोराभाठा में रंजिश के चलते हमला

दूसरी घटना चंगोराभाठा इलाके में रात करीब 9 बजे हुई। यहां आपसी रंजिश के चलते भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है।

आरोप है कि आशीष नामक युवक ने भोला पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल भोला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान मेकाहारा में उसकी मौत हो गई।

दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

एक ही थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो घटनाओं में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनाओं के कारण, आरोपियों की भूमिका और पूरे विवाद की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here