रक्षाबंधन पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा

0
11
Nby

रायपुर रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

यह स्पेशल ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच संचालित होगी। ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

स्पेशल ट्रेन के संचालन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ समेत मार्ग में आने वाले अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

रेलवे के इस फैसले से रक्षाबंधन के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर त्योहार के समय नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here