
तमनार में सबसे ज्यादा 1240.1 मिमी बारिश, धरमजयगढ़ में सबसे कम 593.5 मिमी
रायगढ़ जिले में मानसून के दौरान अब तक 916.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 3.5 मिमी बारिश हुई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 1 जून 2026 से 3 सितंबर तक जिले में वर्षा का वितरण अलग-अलग रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक तमनार तहसील में सबसे अधिक 1240.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद कापू में 1217.9 मिमी, छाल में 1088.4 मिमी और रायगढ़ तहसील में 1082.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं पुसौर में 888.5 मिमी, मुकडेगा में 816.9 मिमी, लैलूंगा में 784.1 मिमी, खरसिया में 745.7 मिमी और घरघोड़ा में 709.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
जिले में सबसे कम वर्षा धरमजयगढ़ तहसील में 593.5 मिमी दर्ज की गई है। तहसीलवार आंकड़ों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मानसूनी बारिश के असमान वितरण की स्थिति सामने आई है।















