‘हनुमान अंश’ के निःशुल्क प्रदर्शन की पहल, रूद्र सेना ने जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था

0
208

‘हनुमान अंश’ के निःशुल्क प्रदर्शन की पहल, रूद्र सेना ने जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था

रायपुर। बाबा नीम करोली महाराज जी की दिव्य जीवनी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सिनेमाघरों में प्रदर्शन को लेकर रूद्र सेना ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा पहल शुरू की है। संगठन की ओर से आर्थिक रूप से सक्षम न होने वाले श्रद्धालुओं को फिल्म दिखाने के साथ-साथ भोजन, वाहन और धार्मिक साहित्य की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

रूद्र सेना प्रमुख आलोक पाण्डेय ने सभी सनातन प्रेमियों, माताओं-बहनों और युवाओं से फिल्म देखने तथा अपने परिवारजनों और परिचितों को भी यह फिल्म दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भक्ति, सेवा और हनुमान भक्ति के भावों को सामने रखने वाली कृति है।

जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा

रूद्र सेना के अनुसार, जिन लोगों के मन में फिल्म देखने की प्रबल इच्छा है, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण वे इसे देखने में असमर्थ हैं, वे संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए फिल्म देखने की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी।

इसके अलावा संगठन द्वारा:

  • फिल्म देखने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

  • दर्शकों के लिए अच्छे नाश्ते/भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।

  • विशेष रूप से बुजुर्ग माताओं-बहनों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

  • प्रत्येक दर्शक को हनुमान चालीसा भेंट स्वरूप प्रदान की जाएगी।

रूद्र सेना ने कहा कि यह पूरी सेवा भक्तिभाव और सामाजिक सेवा की भावना से प्रेरित है। संगठन का उद्देश्य बाबा नीम करोली महाराज के जीवन, सेवा और भक्ति से जुड़े संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

संपर्क सूत्र

रूद्र सेना प्रमुख – श्री आलोक पाण्डेय
मो.: 7354299999

रूद्र सेना ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पहल से जुड़ें और फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

निवेदक —
आलोक पाण्डेय
प्रमुख, रूद्र सेना
रायपुर

जय श्री राम। जय बजरंगबली। जय बाबा नीम करोली महाराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here