
दुर्ग। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर अभिषेक टंडन ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने खास तौर पर छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को टीम की सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि संजू देवी की यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और उनकी सफलता प्रदेश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा है।
अभिषेक टंडन ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों की सफलता उनकी मेहनत, प्रतिभा, लगन और आत्मविश्वास को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं को प्रेरित करेगी।
उन्होंने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


















