छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर छापेमारी

0
13

सुबह करीब 6 बजे पहुंचीं जांच टीमें, दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की कर रहीं पड़ताल; कार्रवाई के कारणों पर आधिकारिक जानकारी नहीं

रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से रायपुर, भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। अलग-अलग टीमों ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ पहुंचकर दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

तीन शहरों में एक साथ पहुंचीं जांच टीमें

मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीमें सुबह तड़के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और जांच शुरू की। अधिकारियों द्वारा संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन व्यक्तियों या प्रतिष्ठानों के यहां कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।

किस मामले से जुड़ी है कार्रवाई?

फिलहाल ED की ओर से छापेमारी के कारणों और संबंधित मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई किसी कथित घोटाले या वित्तीय अनियमितता से जुड़ी है या नहीं।

30 अक्टूबर को भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले 30 अक्टूबर को ED और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की थी। उस दौरान रायपुर के बैरन बाजार इलाके में अनवर ढेबर के आवास पर भी ED की टीम पहुंची थी। इसके अलावा CGMSC और कोयला मामले से जुड़े ठिकानों पर भी जांच की गई थी।

फिलहाल रायपुर, भिलाई और धमतरी में चल रही ताजा छापेमारी को लेकर ED की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here