सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन

0
7

करीब एक साल से लंबित था दिसंबर 2025 का वेतन, कर्मचारियों की शिकायत पर श्रम विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर कराया भुगतान

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत के बाद बस्तर जिले के 13 कर्मचारियों को उनका लंबित वेतन मिल गया है। श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से कर्मचारियों को कुल 1 लाख 62 हजार रुपये का बकाया भुगतान कराया गया। करीब एक साल से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

शोरूम में सुरक्षा गार्ड के रूप में करते थे काम

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर में क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विस लिमिटेड के माध्यम से एक चार पहिया वाहन शोरूम में बॉबी चौधरी सहित 13 कर्मचारी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। इन सभी कर्मचारियों का दिसंबर 2025 का कुल 1 लाख 62 हजार रुपये वेतन लंबित था। कर्मचारी लगातार कंपनी से भुगतान की मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी की ओर से टालमटोल की जा रही थी।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद हरकत में आया श्रम विभाग

लंबे समय तक वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही श्रम विभाग ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए गए।

सभी 13 कर्मचारियों को मिला पूरा बकाया

श्रम विभाग की कार्रवाई के बाद बॉबी चौधरी समेत सभी 13 कर्मचारियों को कुल 1,62,000 रुपये का लंबित वेतन मिल गया। लंबे इंतजार के बाद भुगतान मिलने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित शासन के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन और जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से निराकरण सुनिश्चित करना है।

24 घंटे उपलब्ध है हेल्पलाइन सेवा

छत्तीसगढ़ शासन से जुड़ी शिकायतों और सुझावों के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। यह सेवा सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here