बीजापुर के जंगल में माओवादी डंप से 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख रुपये नकद बरामद, जमीन में दबाकर रखा था खजाना

0
11

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। इंद्रावती नदी के पास जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से 4.29 करोड़ रुपये कीमत का सोना और 24.22 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सोने का कुल वजन करीब 3.84 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह सामान माओवादी संगठन की आर्थिक गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में माओवादियों द्वारा कीमती सामान छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) रविंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस कार्रवाई में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), भैरमगढ़ पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीम शामिल थी। सुरक्षाबलों ने भैरमगढ़ थाने से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर इंद्रावती नदी के आसपास जंगल में संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली।

 जमीन में दबे स्टील के बॉक्स से मिला सोना और कैश

तलाशी अभियान के दौरान बम निरोधक दस्ते को जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया एक स्टील का बॉक्स मिला। उसे खोलने पर उसमें सोने के 33 बिस्किट बरामद हुए। प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला था। सभी बिस्किट का कुल वजन 330 तोला यानी लगभग 3.84 किलोग्राम निकला। इनकी अनुमानित बाजार कीमत 4.29 करोड़ रुपये बताई गई है।

सोने के अलावा बॉक्स से 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद भी मिले। यह रकम 500-500 रुपये के नोटों में थी, जिन्हें टेप से लपेटकर एक पैकेट में रखा गया था।

 बीजापुर में अब तक 8.24 करोड़ रुपये और 12.34 किलो सोना बरामद

पुलिस के अनुसार, बीजापुर जिले के अलग-अलग इलाकों में माओवादी डंप की तलाश के दौरान अब तक कुल 8 करोड़ 24 लाख 33 हजार 300 रुपये नकद और 12.34 किलोग्राम सोना बरामद किया जा चुका है।

माओवादी गतिविधियों से जुड़े हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री की तलाश के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में DRG, स्पेशल टास्क फोर्स (STF), कोबरा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीमें भी शामिल हैं।

फिलहाल बरामद सोने और नकदी को लेकर भैरमगढ़ थाने में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना और नकदी कहां से आई और माओवादी संगठन के वित्तीय नेटवर्क में इसका क्या संबंध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here