जिले में अब तक 3785 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

0
148

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले में 01 जून से अब तक कुल 3785.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 484.8 मिलीमीटर तथा सबसे कम कोयलीबेड़ा तहसील में 142.5 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

इसी प्रकार कांकेर तहसील में 199 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 384.6 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 464.8 मिलीमीटर, चारामा़ में 351.9 मिमी., अंतागढ़ में 419.1, पखांजूर में 333.4, नरहरपुर में 298.8, सरोना में 271.4 मिलीमीटर और आमाबेड़ा में 434.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में चारामा तहसील में सबसे अधिक 57.9 मिलीमीटर और कोयलीबेड़ा तहसील में सबसे कम 10.6 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here