एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भटगांव पुलिस की कार्रवाई

0
18

भटगांव । भटगांव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में की गई।

क्या है मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी भटगांव पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वहीं उसका साथी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी अरुण यादव (27 वर्ष), निवासी ग्राम मल्दी, थाना बिलाईगढ़ के कब्जे से 5 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। उसे 23 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मामले में फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। 10 फरवरी को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वकेश्वर वर्मा (25 वर्ष), निवासी ग्राम मल्दी, थाना बिलाईगढ़ बताया और अपराध स्वीकार किया। उसे भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी, एएसआई बलीराम निराला, आरक्षक लक्ष्मीकांत तानजय, खेलावन बघेल एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here