मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रेल परियोजनाओं और ‘डिजिटल कुम्भ’ पर चर्चा

0
10

देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक, भौगोलिक, आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है, इसलिए यहां मजबूत रेल कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है।

रेल परियोजनाओं पर विशेष जोर

धामी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस परियोजना का विस्तार हरिद्वार–ऋषिकेश तक करने का अनुरोध किया।

इसके साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण को इसी वर्ष पूरा कर उसका लोकार्पण करने की बात कही।

उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने और बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) की अनुमति देने का भी आग्रह किया।

‘डिजिटल कुम्भ 2027’ की तैयारी

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार कुम्भ 2027 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है। इस बार कुम्भ को ‘डिजिटल कुम्भ’ के रूप में आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जाएगा।

इस मुलाकात को उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here