नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फ्री लैपटॉप और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने के दावे को PIB फैक्ट चेक ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है।
फैक्ट चेक के अनुसार, केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री के नाम पर ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि ‘PM डिजिटल लैपटॉप योजना’ के तहत 15 साल से अधिक उम्र के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे। वहीं, एक अन्य वीडियो में आधार कार्ड पर सभी नागरिकों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की बात कही गई थी।
PIB ने इन दावों को AI जनरेटेड और भ्रामक वीडियो बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
लोगों से अपील
ऐसे लुभावने दावों पर भरोसा न करें
किसी भी वीडियो को बिना जांचे-परखे शेयर न करें
केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें
सरकार की योजनाओं की सही जानकारी के लिए नागरिक myscheme.gov.in वेबसाइट पर जाकर सत्यापन कर सकते हैं।
PIB ने साफ कहा है कि इस तरह की फर्जी खबरें लोगों को गुमराह करने के लिए बनाई जाती हैं, इसलिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है।
























