साइबर ठगों का नया जाल: शिक्षिका से 4.5 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर बनाया शिकार

0
156

सरगुजा । जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक शिक्षिका को गिरफ्तारी और बदनामी का डर दिखाकर करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कॉल किया और महिला पर ऑनलाइन अश्लील सामग्री देखने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद उसे गिरफ्तारी की धमकी देकर “सुरक्षा राशि” जमा करने के लिए मजबूर किया गया।

घटना 19 मार्च 2026 की है, जब शिक्षिका परीक्षा ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। मानसिक दबाव में आकर उसने 19 से 25 मार्च के बीच अलग-अलग किश्तों में यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान कुछ रकम उसके पति ने भी चॉइस सेंटर के जरिए भेजी।

25 मार्च को ठगों ने दोबारा कॉल कर पैसे वापस करने का झूठा भरोसा दिया और किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
बाद में सहकर्मियों से बातचीत के बाद शिक्षिका को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

फ्री लैपटॉप और इलेक्ट्रिक स्कूटी का दावा फर्जी, PIB फैक्ट चेक ने बताया झूठा

 खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स: छठे दिन हॉकी-फुटबॉल में रोमांच, एथलेटिक्स की भी शुरुआत

Cyber crime news: साइबर ठगी का भंडाफोड़: म्यूल अकाउंट के जरिए चल रहा था खेल, दो आरोपी गिरफ्तार

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा 13 साल का सिलसिला, 221 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here