खड़ामाचा जंगल में 30 हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट; ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की सलाह

0
42
Nby

जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के खड़ामाचा जंगल में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने इलाके में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। आसपास के ग्रामीणों को भी लगातार सावधान किया जा रहा है।

रास्तों पर लगाए गए चेतावनी बैनर

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने जंगल क्षेत्र और लोगों की आवाजाही वाले रास्तों पर ‘सावधान, जंगल में हाथी है’ लिखे चेतावनी बैनर लगाए हैं। इन बैनरों के जरिए ग्रामीणों को हाथियों के दल की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही है और जंगल के रास्तों का इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश दी जा रही है।

हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल और संभावित विचरण क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि हाथियों को देखने के लिए उनके करीब न जाएं और न ही उनका पीछा करें।

ग्रामीणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हाथियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। वन विभाग ने अपने स्तर पर जारी किए जाने वाले सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

विभाग के अनुसार, ग्रामीणों की सतर्कता और सहयोग से मानव-हाथी संघर्ष की संभावित घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here