मशहूर अभिनेता पंकज धीर का निधन

0
106

मुंबई, 15 अक्टूबर 2025 । बॉलीवुड जगत से एक बेहद बड़ी और दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आते ही पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, जानें माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि, पंकज धीर लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते 15 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

पंकज धीर को निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की आईकॉनिक भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे सिनेमा जगत में मातम पसर गया है।

पंकज धीर को हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं के तौर पर जाना जाता था। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी उन्होंने बतौर एक्टर काम किया था। उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान और सदमे में है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि पंकज अब हमारे बीच नहीं रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here