टेक्सास में बाढ़: 14 बच्चों समेत 51 लोगों की मौत, 27 लापता

0
193

टेक्सास/नई दिल्ली । अमेरिका के मध्य टेक्सास में आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। 27 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में नावों और हेलीकॉप्टरों की मदद से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मरने वालों में 14 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट के प्रमुख निम किड ने कहा, ‘हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम सभी लापता लोगों को ढूंढ नहीं लेते।’

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

इस बीच, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक्सास में आई बाढ़ में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, खासकर बच्चों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना।’

 

बीते 25 वर्षों में हर साल औसतन 125 लोगों की बाढ़ से गई जान

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, बीते 25 वर्षों में हर साल औसतन 125 लोगों की बाढ़ से मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें अचानक आने वाली बाढ़ों के कारण होती हैं। आइये जानते हैं कि अमेरिका में बीते 25 वर्षों में सबसे घातक बाढ़ कब-कब आईं।

जुलाई 2025 में टेक्सास में आई बाढ़ में अब तक 32 लोगों की मौत

इस महीने टेक्सास में तेज बारिश से ग्वाडालूप नदी में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें वह लड़कियां भी शामिल हैं, जो शिविर से लापता हुई हैं। माता-पिता अपनी बेटियों की कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, बचाव दल हेलीकॉप्टर, नाव और ड्रोन की मदद से लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चला रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here